- कसया ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर शाम हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के गोरखपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर शाम को बेकाबू वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है कि शहर से गोरखपुर ओवरब्रिज पर 40 वर्षीय अज्ञात युवक स्कूटी से जा रहा था। उसी दौरान वह किसी बड़े वाहन की चपेट में आया। उसका पूरा शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की युवक की मौत हुई है। पहचान की कोशिश की जा रही है।