फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वजन पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भारतीय सर्वजन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सर्वजन पार्टी ने बृहस्पतिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी अयोध्या मणि ने कहा कि पूर्वांचल के सभी जनपद आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक रुप से पिछड़े हैं। सरकारें इसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने गोरखपुर-बलिया मार्ग पर चल रहे फोर लेन निर्माण में तेजी लाने, जिले के सड़कों को दुरुस्त करने, बैतालपुर में रेलवे पूर्वी ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण, गौरीबाजार एवं पथरदेवा को तहसील का दर्जा देने की मांग की। प्रदर्शन में अशोक निषाद, संजय निषाद, रामवृक्ष राव, अर्जुन राव, अनिल निषाद, मनोरमा, देवांती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें