फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया बाईपास के लिए 555 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
highway
विज्ञापन
देवरिया। शहर के बाहर बनने वाले बाईपास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 555 लाख रुपये जारी हो गए हैं। वहीं, संसदीय क्षेत्र के कुशीनगर जिले में पड़ने वाले फाजिलनगर-समउर-तमकुही मार्ग के निर्माण के लिए भी 479 लाख रुपये जारी किए गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसका शिलान्यास करने आ सकते हैं। देवरिया के सांसद कलराज मिश्र से उप मुख्यमंत्री ने मुलाकात भी की है। वह एनएचएआई की बैठक में भी शामिल रहे।
विज्ञापन

सांसद और पूर्व मंत्री कलराज मिश्र के बुलावे पर जनवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए थे। जीआईसी के मैदान में उन्होंने देवरिया को बाईपास देने की घोषणा की थी। इस पर अमल शुरू हो गया है। देवरिया-कसया मार्ग से पिपरपाती, पड़री मल्ल, रावतपार, बैकुंठपुर, मधवापुर तक सड़क के निर्माण के लिए 3622.23 लाख रुपये की आवश्यकता है। 555 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है। इसके साथ ही कुशीनगर जिले की एक सड़क के लिए भी धन अवमुक्त हुआ है। बुधवार की रात लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलराज मिश्र से मुलाकात की। वहीं, गुरुवार को एनएचएआई की बैठक में नितिन गडकरी के साथ कलराज मिश्र भी मौजूद रहे। सांसद के मीडिया प्रभारी गिरिजेश मिश्र ने बताया कि इसी महीने इस सड़क के शिलान्यास के लिए उप मुख्यमंत्री जिले में आ सकते हैं। जिलेवासियों के लिए यह बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें