फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष का एक पर्चा खारिज, 210 नामांकन पत्र वैध

विज्ञापन
जिला पंचायत स्थित नामांकन स्थल पर नामांकन पत्रो का जांच पडताल करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को 210 नामांकन पत्र वैध पाए गए। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया। उधर, नामांकन पत्र वैध मिलने पर उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है। पहली लड़ाई जीतने के बाद उम्मीदवार प्रचार में जुट गए। राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार सिंबल के लिए माथा-पच्ची में जुट गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर के विभिन्न काउंटर पर चार निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच 11 बजे से शुरू हुई। इसमें 44 अध्यक्ष और 167 नामांकन पत्र सही मिले। देवरिया में अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया था, जिसमें सिद्धार्थ भारद्वाज का नामांकन पत्र खारिज हो गया। इन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया था। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने एक दिन के बाद शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र को उम्मीदवार घोषित कर दिया। रिटर्निंग ऑफिसर कामिनी कांत राय ने बताया कि वैध प्रपत्र जमा नहीं करने पर पर्चा खारिज हुआ है। वहीं 25 वार्ड से सदस्य के लिए 192 ने दावेदारी की है। इसके अलावा रामपुर कारखाना में अध्यक्ष पद के लिए 13 लोगों ने आवेदन पत्र जमा किया। सभासद पद के लिए 61 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। जांच-पड़ताल में सभी का पर्चा वैध मिले। गौरीबाजार टाउन एरिया में अध्यक्ष के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया था, जिसमें सभी उम्मीदवारों का नामांकन सही मिला। सभासद पद के लिए 59 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी, जिसमें सभी का नामांकन पत्र ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें