देवरिया। एक गांव में पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास आवंटित नहीं करने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने इसकी जांच कराने और अपात्र लोगों से आवास के लिए आवंटित हुए धन की रिकवरी कराने की मांग की।
सदर ब्लॉक के सिसवां गांव निवासी अजीत पाल के नेतृत्व में गांववालों ने पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि गांव में जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिला है। वह पात्र नहीं है। ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री की मिलीभगत से पात्र लोगों को दरकिनार कर अपात्रों का लाभ दिया गया है। इसके चलते अपात्र लोग अपने अधिकार से वंचित है। इसकी शिकायत पूर्व में सीडीओ से किया गया था। बावजूद काई कार्रवाई नहीं हुई। गांव वालों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि आवास आवंटन में कागजों में हेराफेरी किया गया है। अगर सही तरीके से इसकी जांच हुई तो अनियमितता उजागर होगी। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल कुशवाहा, अतुल दुबे, रामबचन यादव, छेदी पाल, विनोद पाल, रूदल, हरेन्द्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहे।