फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार के पननहा गांव के एक युवक ने रविवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पननहा गांव के फौजदार का बेटा अजय दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल गया था। तीन पूर्व वह जमानत पर रिहा होकर आया। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद वह गुमसुम सा रहने लगा था। रविवार की सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारवालों को जानकारी हुई। इसके बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ गौरीबाजार जेेपी यादव का कहना है कि सूचना मिली है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें