फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन नहीं किए हैं तो आपके पास अभी अवसर है। ऑनलाइन आवेदन कर दें। तहसील से जारी प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। हार्डकॉपी स्कूल और कॉलेज में जमा करना होगा। छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप से वंचित रहते हैं तो संबंधित संस्थान के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की छात्रवृत्ति के लिए कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राएं 28 सितंबर तक आवेदन कर दें। कक्षा 11 और 12वीं के लिए 15 अक्टूबर की डेडलाइन है, जबकि स्नातक, परास्नातक और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी डीएन शुक्ल ने बताया कि सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति के अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन भरते समय सावधानी बरतें। उधर, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए केंद्र सरकार की प्री मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का मौका 30 सितंबर तक है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने मदरसा संचालक, इंटर और डिग्री कॉलेज के प्रबंधकों से आवेदन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें