फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटा, दोपहर बाद आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हाई वोल्टेज तार पर बुधवार की रात को पेड़ गिर गया। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। पानी के लिए लोगों की परेशानी बढ़ गई। दिन में उमस बढ़ने से लोग हलकान हो गए। दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइंस के समीप से 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा है। बुधवार की रात 12 बजे अचानक पेड़ गिर गया। इसके चलते तार टूट गया। न्यू कॉलोनी, साकेत नगर, ट्यूबवेल कॉलोनी, खरजरवा, चकिया, नेहरू नगर आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। कुछ देर के बाद इन्वर्टर जवाब दे दिए। इसके चलते घरों में अंधेरा हो गया। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते बिजली कटौती से परेशानी कम महसूस हुई। मॉर्निंग वॉक के लिए महिलाएं और पुरुष बाहर निकलें, लेकिन सड़कों पर अंधेरा होने से वापस लौट गएं। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वजह घरों की टंकियों का पानी खत्म होने से तैयार कराने में परेशानी बढ़ गई। एसडीओ की देखरेख में कर्मचारी खराबी दूर करने में जुट गए। पेड़ को हटाने में कामयाब हुए। इसके बाद तार को दुरुस्त किया। उधर, रामगुलाम टोला में भी दोपहर 12 बजे से बिजली कटौती हो गई। उमस और गर्मी से मोहल्लेवासी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें