रामपुर कारखाना। झंडारोहण के बाद टैंपो में सवार होकर घर लौट रहे बच्चों को स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया, जिससे टेंपो पलट गई। उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। पीएचसी डुमरी पर बच्चों का इलाज हुआ।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के कई गांवों के बच्चे कस्बे के अंसारी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते हैं। मंगलवार की सुबह वह टेंपो से विद्यालय में झंडा फहराने गए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चे उसी टेंपो से घर आ रहे थे। देवरिया-कसया मार्ग पर डुमरी चौराहे के पास स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। भाग रहे स्कॉर्पियो चालक ने दो और बाइक सवारों को भी ठोकर मार दी। टेंपो में सवार बच्चे दब गए। वहां मौजूद लालमन और मनोज गिरी ने टेंपो को सीधा कर बच्चों को निकाला। घायलों में राजनंदनी, अनिकेत सिंह, ओम सिंह, निवासी मथुराछापर, आयुष पांडेय, नन्हे पांडेय, राज पाल गुप्ता, दिव्यांशु जायसवाल निवासी कमधेनवा, साक्षी और आदित्य निवासी सिरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए।