फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय का सभागार को समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कॉफ्रेंस हॉल का निर्माण एक बेहतर कदम है। इसके चलते नागरिक को सहूलियत मिलेगी। वे रविवार को नगर पालिका परिषद दफ्तर के सेकेंड फ्लोर पर बने दीनदयाल उपाध्याय सभागार और पालिका के मुख्य द्वार के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता के लिए सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि सभी को आगे आने की जरुरत है। कूड़ा उठान और जल निकासी के प्रबंधन पर विशेष ध्यान की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का भला हो। केंद्र और प्रदेश सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अलका सिंह ने सभागार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश जारी रहेगी। इस कार्यक्रम में इंडो नेपाल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली प्रीति चौबे को सम्मानित किया। इस दौरान महेंद्र यादव, विजय दुबे, एसडीएम राकेश सिंह, सीओ अजय सिंह, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, सत्यप्रकाश पिंटू सिंह, अफसर जमाल चिश्ती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें