फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली मंत्री, सुबह हुई कटौती,शाम को आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार को शहर में थे। फॉल्ट दुरुस्त करने में पेड़ की टहनी तक काटनी पड़ी, लेकिन कचहरी फीडर से जुड़े इलाकों में शाम तक बिजली बहाल नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दोपहर के बाद अलग-अलग समय में आपूर्ति बहाल की गई। भटवलिया ट्रांसमिशन से जिले के अधिकांश सब-स्टेशन में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बुधवार की सुबह सात बजे बारिश शुरू हुई उसी दरम्यान 33 हजार वोल्टेज के आउटगोइंग केबिल का इंस्युलेटर पंक्चर हो गया। इसके चलते सभी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश होने से मौसम सुहाना रहा इसके चलते बिजली की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन घरों की टंकियों से पानी खत्म हो गया। इसके चलते शहर के रामनाथ देवरिया, उमा नगर, राघवनगर, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी, साकेत नगर, भटवलिया, गरुड़पार, नई बाजार, सिंधी मिल कॉलोनी, इलाही टोला, देवहरी टोला, हनुमान मंदिर आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश होने से फॉल्ट दुरुस्त करना मुश्किल हो गया। रामलीला मैदान सब स्टेशन से जुड़े मालवीय रोड, तहसील रोड, स्टेशन रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर, अली नगर, गोरखपुर रोड आदि में 10 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। इसके अलावा रामगुलाम टोला, सिंधी मिल कॉलोनी, गायत्रीपुरम, देवरही टोला, सोमनाथ नगर आदि इलाकों में दोपहर तीन बजे बिजली आई। जबकि कचहरी फीडर से जुड़े सिविल लाइंस, कोतवाली रोड, बांस देवरिया, जलकल रोड आदि इलाकों में शाम तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें