फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की पानी से घिरा दर्जनों घर, बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बारिश ने नगरवासियों की समस्या बढ़ा दी है। पश्चिमी इचौना में जलभराव होने से कई घरों के लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। घुटने भर पानी में घुसकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। नगर प्रशासन इसको लेकर बेखबर है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर में बारिश की पानी निकासी के लिए कोई समुचित इंतजाम नहीं है। इसके चलते शुरूआती दौर में ही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। पश्चिमी इचौना वार्ड संख्या आठ निवासी दीपक सैनी, अनिल विश्वकर्मा, ओम विश्वकर्मा, गोलू, सीताराम सैनी, राजेंद्र पाठक का कहना है कि घरों के समाने जलभराव होने से जलजनित बीमारियों के फैलने का भय बना है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। लेकिन नगर प्रशासन की ओर से जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। बारिश के पानी के साथ नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे उठ रहे दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। पानी के चलते घरों में सांप आ रहे है। इससे खतरा बना हुआ है। जलनिकासी की समस्या से निजात नहीं मिला तो जलभराव से प्रभावित लोगों ने उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी जलनिकासी की समस्या है। इस बाबत ईओ अवधेश सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर जलभराव हुआ है तो इससे निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें