फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आठ आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आठ आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

मईल। पुलिस ने बगहा गांव में हुए हत्या के मामले में रिटायर्ड दरोगा सहित आठ लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। मईल क्षेत्र के बगहां गांव में बृहस्पतिवार सुबह डीह की जमीन पर कब्जे के लिए लाठी-डंडे से पीटकर हरिशंकर गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मौत से गुस्साए लोगों ने शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर सड़क जाम की थी। डीएम व एसपी के कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों जाम समाप्त किया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रमोद की तहरीर पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने बाद रिटायर्ड दरोगा रामायण, धनंजय, कृष्ण कुमार, बलराम, मोहित, निर्मला, आदित्य व पूनम को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तीन लाठियां व लोहे की रॉड बरामद कर ली गई हैं। साथ ही गिरफ्तार कर आठों अभियुक्तों को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें