देवरिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दिव्यांगजन लाभार्थियों के चिह्नांकन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की। शिविर के पहले दिन एलिम्को द्वारा 789 दिव्यांगजनों का चिन्हाकन विभिन्न उपकरणों के लिए गया, जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ चालीस लाख रुपये आंकलित है। उपकरणों का निशुल्क वितरण एलिम्को की ओर से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 312 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए तथा लगभग 500 दिव्यांगजनों को ग्राम प्रधान की ओर से आय प्रमाणपत्र जारी किया गया। आधार प्रमाणीकरण कर 250 दिव्यांगजनों की पेंशन प्रारंभ की गई।