खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक ने पत्नी को मारपीट कर भगा दिया। जब वह मायके में रहने लगी, तो पति दो बच्चों की मां एक आरकेस्ट्रा वाली को लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह थाने पहुंची और पुलिस से पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। विवाहिता दो माह की बच्ची को लेकर मायके में रहने को विवश है। सास और ससुर भी विवाहिता को प्रताड़ित करते हैं। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि विवाहिता तहरीर दी है तो पुलिस पति की तलाश में जुटी है। संवाद