देवरिया। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 74 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहन सीज किए गए।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देश पर भटवलिया, बस स्टैंड और सुभाष चौक पर चेकिंग की गई। सड़क पर बस, ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की गई। संवाद