फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 केंद्रों पर 7311 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
93 केंद्रों पर 7311 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 93 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। केंद्रों पर 4963 बुजुर्गों व 166 फ्रंट लाइन, 45 हेल्थ केयर वर्कर्स ने प्रथम डोज और 2137 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 93 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 12040 के सापेक्ष 7311 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए एक टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, रामकुमार, वर्षा सिंह, एएनएम सोनल विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंद्रावती, कुमकुम शाही तैनात रहीं। यहां उदय शंकर, मैत्रेयी मिश्रा, कमला देवी, शिव प्रसाद, श्रीमती देवी,उर्मिला देवी, ऊषा, अनंत लाल गुप्ता आदि ने वैक्सीन की डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, अबरूकाना, कृष्ण सागर मिश्र, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रतिभा, प्रतिभा सिंह, नीतू आर्या आदि तैनात रहीं। यहां ममता, नूूरजहां, वीरेंद्र प्रसाद, सुमन यादव, रीना देवी, मोती चंद, शीला गुप्ता, शिल्पी सिंह आदि ने वैक्सीन की खुराक ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें