फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर सीएचसी पर 72 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर सीएचसी पर 72 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

सलेमपुर। सीएचसी पर शनिवार को कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत 72 लोगों को कारोना वैक्सीन लगाई गई। सुबह से ही सीएचसी पर एसीएमओ संजय चंद व एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल जमे रहे। पहला टीका आंगनबाड़ी कार्यकत्री व दूसरा टीका सहायिका को लगाया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे टीकारण का शुभारंभ एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व एसीएमओ संजय चंद ने किया। पहला टीका चौथिया की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश तिवारी व दूसरा टीका उनकी सहायिका राजमती देवी को लगाया गया। कमलेश तिवारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मेरी समझ से इसका प्रयोग सबको करना चाहिए। आज टीकाकरण होने के बाद कोरोना का भय समाप्त हो गया। टीकाकरण के बाद मुझे किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हो रही है। डॉ. सुमन गुप्ता ने बताया कि विभाग कोराना लड़ने और जीतने के लिए कमर कस चुका है। आज टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण का भय समाप्त हो गया। अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि पहले चक्र में सीएचसी के एक सौ कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि सीएचसी में सतर्कता के साथ शनिवार को सफलता पूर्वक टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें