फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो...........

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान
विज्ञापन


शिवाजी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शिवाजी इंटर कॉलेज में शिक्षकों, छात्रों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्रों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो... का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने मेंहदी और रंगोली भी सजाई। कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रधानाचार्य आलोक राय के नेतृत्व में शपथ लिया। इसके बाद कॉलेज मैदान से रैली निकाली गई, जो कस्बा होते हुए चौराहे तक पहुंची। छात्र-छात्राएं तख्ती पर लिखे स्लोगन बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान..., जब भी वोट डालने जाएं पहचान पत्र साथ ले जाएं... आदि नारों के माध्यम से वोट देने की अपील कर रहे थे। रैली जैन मंदिर रोड होते हुए कॉलेज परिसर पहुंचकर खत्म हुई। इसके बाद सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर किया। छात्र-छात्राओं ने वोट इंडिया की रंगोली बनाई। छात्राओं ने मेंहदी के जरिए मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान राजमंगल सिंह, दिलीप राय, विनोद सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जयप्रकाश, अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें