फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन सिर्फ एक नामांकन

विज्ञापन
राजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन सिर्फ एक नामांकन पत्र जमा हुआ। सदर सीट के लिए मोडरेट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राजू चौहान ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। तीन दिनों की प्रक्रिया में अब तक सिर्फ दो नामांकन हो पाए हैं, जबकि 37 उम्मीदवारों ने फॉर्म प्राप्त किया है। गुरुवार से नामांकन की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर गहमागहमी का माहौल है। चारों तरफ से बैरिकेडिंग और भारी फोर्स की तैनाती से आम लोगों के लिए मुश्किल बनी हुई है। बुधवार को दोपहर तक कोई नामांकन नहीं हुआ था। उम्मीद थी कि तीसरे दिन नामांकन शून्य रहेगा। अंतिम क्षणों में पहुंचे मोडरेट पार्टी के उम्मीदवार राजू चौहान ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति करीब ढाई लाख रुपये घोषित किया है। इसमें 12 हजार रुपये बैंक व नकदी है, जबकि साढ़े 37 हजार के गहने हैं। इसके अलावा दो लाख रुपये की कीमत वाला 300 वर्गफीट का एक मकान भी उनके नाम है। राजू चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले वह 2014 का लोकसभा और 2017 और 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राजू पर दो मुकदमे भी सदर कोतवाली में दर्ज है। इसमें एक चोरी का है। इन्होंने लिया फॉर्म सदर सीट के लिए तीन दिनों में नामांकन केवल दो हो पाया है, जबकि 37 उम्मीदवारों ने फॉर्म प्राप्त किया है। राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से सद्दाम हुसैन, राष्ट्रीय उलमा कौंसिल से चंदन यादव, सीपीआई एमएल से चतुरानन ओझा, अखिल भारती गोंडवाना पार्टी से गोरख प्रसाद, प्रभुनाथ, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल हैं। इनके अलावा सुभासपा से जितेंद्र राय और कांग्रेस से जफरुल्लाह बाबू ने भी पर्चा लिया। प्रसपा और कांग्रेस का नामांकन आज देवरिया। सदर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद ने सहयोगी दल जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पूरवां स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक की। इसमें गुरुवार को होने वाले नामांकन की तैयारियों पर चर्चा की गई। नियाज ने कहा कि सुबह 11 बजे पार्टी व सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। साथ में विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पड़रौना से प्रत्याशी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलेमपुर से पार्टी उम्मीदवार राजेश मिश्र सरीखे तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में बिस्मल्लाह मुन्ना लारी, आनंद श्रीवास्तव सोनू, ज्ञान रंजन पांडेय, अमूल्यरत्न त्रिपाठी, अरमान, सेराज अंसारी आदि मौजूद रहे। उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी विनय सिंह अमेठिया भी गुरुवार को परशुराम चौक से जुलूस निकालकर नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें