फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिजा के बेटे के नाम गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
Deoria Shelter Home
विज्ञापन
देवरिया। बालिका गृह कांड में मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक बेटे प्रदीप त्रिपाठी पर बुधवार को सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एसआईटी ने बेटे की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमे में प्रदीप का नाम भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

बहुचर्चित बालिका गृह कांड में शामिल गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन त्रिपाठी, बेटी कंचनलता समेत कई लोगों को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय ने केस दर्ज किया था। तीनों आरोपी जेल में हैं। गिरिजा के बेटे प्रदीप त्रिपाठी को भी पुलिस ने कई दिनों तक हिरासत में रखकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। इसके बाद से प्रदीप भूमिगत हो गया। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की विवेचना में प्रदीप का नाम भी प्रकाश में आया है। एसआईटी के विवेचक बृजेश सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसआईटी की जांच में मालूम हुआ है कि ‘कारा’ का संचालन प्रदीप ही करता था। इसमें इसकी भूमिका पूर्ण रूप से शामिल है। उसके फेसबुक वॉल पर भी कई विदेशी लोगों के साथ फोटो मिला है, जो जांच की अहम कड़ी मानी जा रही है। सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट प्रदीप के खिलाफ जारी किया है। एसआईटी फरार चल रहे गिरिजा त्रिपाठी के बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें