फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली गहना देकर असली लेकर भागीं ठग महिलाएं

Sun, 22 Jul 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
gold frod - फोटो : Bureau
विज्ञापन
देवरिया। उपचार कराने आ रही एक महिला जिला अस्पताल के पास ठगी का शिकार हो गई। चार की संख्या में ठग महिलाओं ने उसे घेर लिया। नकली गहना देकर उसका असली गहना लेकर चंपत हो गईं। जानकारी होते ही महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी मालती देवी 45 पत्नी घूरा की तबीयत खराब थी। वह उपचार कराने के लिए देवरिया आई। टेंपो से उतरने के बाद वह जिला अस्पताल आ रही थी। अस्पताल के पास पहुंची थी कि चार महिलाएं मिलीं और उसे अपने झांसे में ले लिया। कुछ देर तक बाद करने के बाद उसे नकली सोने का गहना देकर मंगलसूत्र, कान की बाली, अंगूठी और दो हजार रुपये लेकर भाग गईं। महिला को जब इस बात का आभास हुआ तो वह चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगी। लोगों की भीड़ जुट गई। उसने अपना दुखड़ा रोया। कहा कि चार की संख्या में महिलाएं उसका सारा सामान लेकर भाग गईं। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैक। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। ठग महिलाओं की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें