फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के रामपुर गौनरिया चौराहे पर रात में हुआ हादसा
देसी शराब की दुकान पर मुनीम था महुआडीह का मुन्ना यादव
टेंपो चालक की हालत गंभीर, दो अन्य सवारों को आई मामूली चोट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के रामपुर गौनरिया चौराहे पर शुक्रवार की रात ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। टेंपो चालक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। रामपुर कारखाना पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

महुआडीह के बरवां टोला के रहने वाले मुन्ना यादव (53) रामपुर गौनरिया चौराहे पर एक देसी शराब की दुकान पर मुनीम का कार्य करते थे। शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब दुकान बंद करने के बाद एक टेंपो से घर आ रहे थे। टेंपो में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। अभी टेंपो चौराहे को पार कर ही रहा था कि सामने से जा रहे तेज गति एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दिया। इससे चालक सहित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही मुन्ना यादव की मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र के ही गोठा रसूलपुर के रहने वाले टेंपो चालक प्रह्लाद की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने ट्रक का पीछा करके कुशीनगर के रामपुर बुजुर्ग से पकड़ लिया। उसे चौकी पर रखा गया है। शव का पीएम कराया गया। मुन्ना की मौत से पत्नी शुकुलवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुन्ना के दो बेटे संतोष और मंतोष, एक बेटी पूजा है। सभी की शादी करके घर की माली हालात सुधारने में लगे मुन्ना की मौत से परिवार और गांव सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें