फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को सरकारी अस्पताल में मिलेगी सस्ती दवा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए बाहर से महंगी दवाएं नहीं खरीदनी पड़ेगी। रविवार को जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने किया।
विज्ञापन

इलाज कराने आने वाले मरीजों को मजबूरी में महंगी दवा दुकानों से खरीदनी पड़ती थी। लेकिन, अब इससे निजात मिलेगी। महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में एक माह पूर्व एक-एक रूम जन औषधि के लिए दे दिया गया था। दुकान चलाने का टेंडर गुंजन इंटरप्राइजेज को मिला था। लेकिन, इसके लापरवाही के कारण जन औषधि केंद्र खुलने में देरी हुई। मंत्री ने कहा कि मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज मुहैया कराना उद्देश्य है। सभी सीएचसी व पीएचसी पर भी जन औषधि केंद्र सेवा शुरू हो जाएगी। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि अस्पताल में जो दवाएं उपलब्ध नहीं होगी। उसे कम कीमत पर जन औषधि केंद्र से लोग खरीद सकेंगे।
सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि जन औषधि केंद्र मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। महंगी दवा भी यहां कम मूल्य पर मिलेगी। अभी सिर्फ जरूरी दवाएं है। एक माह में पूर्ण रूप से सभी दवाएं केंद्र पर उपलब्ध हो जाएंगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास केंद्र खोला गया। इस रूम में बनी अस्थाई पुलिस चौकी को ट्रामा विंग भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. माला सिन्हा, डॉ. एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ.डीवी शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें