मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष, आंदोलन होगा तेज
सरकार की दमनकारी नीति से नहीं डरेंगे लेखपाल
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/सलेमपुर। तहसीलों में लेखपालों का चल रहा आंदोलन चौथे दिन शुक्रवार को जारी रहा। लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मांग पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रांतीय महामंत्री ने सलेमपुर तहसील पहुंचकर आंदोलित लेखपालों का हौसला बढ़ाया।
सदर तहसील के अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ने कहा कि लेखपालों की आवाज को सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए एस्मा लागू होने की बात कही जा रही है। इससे लेखपाल डरने वाले नहीं हैं। कलमबंद हड़ताल होने के कारण राजस्व कार्य प्रभावित है। इस दौरान नर्वदेश्वर मिश्र, राधेश्याम द्विवेदी, रामअशीष गुप्त, अशोक लाल श्रीवास्तव और शैलेष आदि मौजूद थे। वहीं सलेमपुर तहसील में पहुंचे संगठन के प्रांतीय महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने संघर्ष को जारी रखने को कहा। तहसील अध्यक्ष अवधेश दुबे ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, गौतम प्रसाद, सुनील श्रीवास्तव, उमाशंकर पांडेय, प्रेमप्रकाश, कल्पना पांडेय, नेहा सिंह, ज्योति मल्ल और संध्या आदि मौजूद थे।