फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी से गायब रहे18 डॉक्टर-कर्मचारी

विज्ञापन
सीएचसी का औचक निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर सीएचसी से शुक्रवार को तीन डॉक्टर समेत18 कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे। सीएचसी का निरीक्षण करने सीएमओ पहुंचे थे। उन्होंने मझगांवा पीएचसी पर गंदगी मिली। सफाई के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ सुबह 8.45 बजे रूद्रपुर सीएचसी पर पहुंचे। अस्पताल पर सन्नाटा पसरा था और कर्मचारी व डॉक्टर गायब थे। दो चार मरीज पहुंचे थे जो डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। डॉ.जनार्दन तिवारी, डॉ.शेषमणि त्रिपाठी, डॉ.किरन वर्मा, फार्मासिस्ट राजू गौतम, रितेश राज राव,मनीष कुमार शाही, स्टाफ नर्स नीलभ यादव,पूर्णिमा विश्वकर्मा, रागिनी सिंह, रश्मि यादव,एएनएम सुषमा सिंह, साधना सिंह, सुनीता यादव, मिथिलेश श्रीवास्तव, बीएचडब्लू शबरे आलम, अशोक प्रताप, विकास कुमार और स्वीपर फेंकू अस्पताल पर नहीं मौजूद रहे। इसके बाद पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया गया। इसमें दवा का मिलान हुआ जो सही मिला। सीएमओ 10.15 बजे पीएचसी मझगांवा पहुंचे। जहां सभी कर्मचारी व डॉक्टर मौजूद रहे। लेकिन कैंपस और अस्पताल के अंदर गंदगी का अंबार देख नाराजगी जाहिर की। इसके पूर्व सीएमओ रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा केअस्पतालों का निरीक्षण कर कई कर्मचारियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इस बाबत सीएमओ डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से गायब डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें