फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ठप रहने से बेहाल रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित विद्युत सब स्टेशन में पैनल लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामलीला मैदान स्थित बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य होने से शनिवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोग परेशान रहे। उनका कामकाज प्रभावित रहा। सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर देखा गया।
विज्ञापन

आए दिन हो रहे लोकल फाल्ट को दूर करने व बेहतर आपूर्ति के मकसद से रामलीला मैदान स्थित विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। शनिवार को पैनल बदलने का कार्य हुआ। इससे उमानगर, राघवनगर, हनुमान मंदिर, मोहन रोड, सीसी रोड समेत कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। उधर, शहर के जिलाधिकारी आवास से सिविल लाइन क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें