फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
बरहज सीएचसी का औचक निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। सीएमओ डॉ. रामनिवास सोमवार को अचानक सीएससी पहुंचे और अस्पताल में गंदगी देख भड़क उठे। उन्होंने दो घंटे तक अस्पताल का कोना-कोना देखा और आवश्यक निर्देश के साथ दिए।
विज्ञापन

सीएमओ करीब तीन बजे सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के आवास आदि की जानकारी ली। इसके बाद मस्तिष्क ज्वर कक्ष पहुंचे और खराब पड़े सेक्शन मशीन को हटाकर दूसरी मशीन लगाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने वार्ड के आलमारी में रखी दवाओं की एक्सपायरी डेट की भी जांच की। साथ ही उन्होंने जनरल वार्ड के बेड के पाए में बोल्ट लगवाने, उपकरण और सामानों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।
शौचालय सहित परिसर में लगे टाइल्स आदि पर गंदगी देख सीएमओ खफा हो गए और अपने सामने सफाई कराई। इस दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स रानिका साहनी को फटकार भी लगाई। उन्होंने सहायक चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, फार्मासिस्ट विनोद गुप्ता, लिपिक अशोक बर्नवाल, शौकत अली, एलटी अशोक श्रीवास्तव, दीनानाथ राजभर और ओपी सिंह आदि से पूछताछ भी की। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने अस्पताल परिसर में लाइट की उचित व्यवस्था करने और साफ-सफाई को लेकर हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि दोबारा जांच में गंदगी मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें