फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी तमंचा की खरीदारी के दौरान टेस्टिंग में फायर से युवक घायल

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर गांववालों की भीड़ जुट गई। इसकी वजह तमंचे की टेस्टिंग के दौरान गलती से गोली चल जाना बताया जा रहा है, जिससे युवक घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कुरमौटा घुरी गांव निवासी चंद्रभान तिवारी उर्फ विभीषण गांव के प्राथमिक विद्यालय कैंपस में सोमवार को सुबह करीब 9.30 बजे पहुंचा। कुछ देर बाद अचानक फायरिंग हुई और गोली चंद्रभान के सीने में जा घुसी। उसके साथियों ने उसे भटनी पीएचसी पर पहुंचाया। सीने में गोली लगने के कारण डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लोगों की मानें तो बाइक सवार तीन युवक तमंचा लेकर चंद्रभान को बेचने के लिए आए थे। विद्यालय कैंपस में तमंचे की टेस्टिंग के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली चलने की खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस गांववालों से जानकारी लेने के बाद जांच में जुटी है। पुलिस की देखरेख में मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज चल रहा है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि तमंचे की टेस्टिंग के दौरान गोली चली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें