सुनील कुमार सिंह
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के एक-एक अध्यापक अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के उपरांत ये शिक्षक बच्चों को अंग्रेजी भाषा का प्रारंभिक ज्ञान देना है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां चल रही है। हर ब्लॉक से चार-चार शिक्षकों को प्रशिक्षित कर दिया गया है, जो साथी शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
सरकार प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी अंग्रेजी की शिक्षा देना चाह रही है। इस दिशा में कार्य भी चल रहा है। पिछले महीने हर ब्लॉक से चार शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। यह शिक्षक हर ब्लॉक के बीआरसी पर सभी विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग चार दिनों की होगी। ट्रेनिंग लेने के बाद संबंधित शिक्षक अपने विद्यालय में कक्षा से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान कराएंगे। इस बाबत बीएसए, उपेंद्र कुमार ने कहा सरकार अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना चाह रही है। हर प्राथमिक विद्यालय के एक-एक अध्यापक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 दिसंबर से प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की गई है।
ब्लॉकवार प्रशिक्षित होने वाले अध्यापकों की सूची
ब्लॉक----- संख्या
बैतालपुर 150
बनकटा 118
बरहज 93
भागलपुर 103
भलुअनी 127
भटनी 106
भाटपाररानी 112
देवरिया सदर 144
देसही देवरिया 82
गौरीबाजार 151
लार 121
पथरदेवा 103
रामपुर कारखाना 90
रुद्रपुर 133
सलेमपुर 138
तरकुलवा 70
देवरिया नगर 36