फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम से जूझा शहर

विज्ञापन
सुभ्‍ााष्‍ा चाौक पर जाम से परेश्‍ाान लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सुबह शहर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। दोपहर को शहर जाम में जकड़ा गया। सुभाष चौक से सिविल लाइंस रोड में वाहनों का रेला ऐसा था कि इसमें फंसने के बाद मिनटों की दूरी घंटों पर तब्दील हो गई। वैसे शहर में जाम लगना कोई नई बात नहीं है। वार्किंग डे में हालत और ही खराब हो जाती है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह यातायात जागरूकता रैली में व्यस्त रहे पुलिसकर्मियों की ढिलाई से जाम की समस्या खड़ी हो गई। सुभाष चौक, मालवीय रोड, कोआपरेटिव चौक और सिविल लाइंस रोड जाम में इस कदर जकड़ गया कि पैदल चलना मुश्किल हो गया था। जाम के लिए यातायात पुलिस ही नहीं, बल्कि बेतरतीब वाहन चलाने वाले भी जिम्मेदार हैं। रॉग साइड से निकलने के चक्कर में अक्सर जाम लग जाता है। ऊपर से सिविल लाइंस रोड के दोनों तरफ खड़े दो और चार पहिया वाहन भी जाम में सहायक साबित रहे हैं। अधिकांश दुकानें के सामने फुटपाथ पर वाहन खड़े रहते हैं। सड़क की पटरियों से सटाकर दुकानदार ठेला लगाए रहते हैं। जाम लगने के बाद भी ये पीछे हटने को तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में जाम खत्म होने में लंबा वक्त लग जाता है। ऑफिस टाइम और स्कूल की छुट्टी के समय आए दिन जाम लगता है। चूंकि सिविल लाइंस शहर का मुख्य इलाका है और इसी रोड पर विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पोस्ट ऑफिस, डीएम आवास होने के कारण आने-जाने वालों की संख्या अधिक रहती है। लिहाजा थोड़ी से चूक जाम के लिए कारगर साबित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें