देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाने गई महिला सिपाही की चेन छीनकर बदमाश भाग गए। एसपी कार्यालय में तैनात महिला सिपाही घटना के समय सादे लिबास में थीं। एसपी कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ में इसकी शिकायत दर्ज कराया है।
सिपाही अनीता त्रिपाठी एसपी कार्यालय में लिपिक हैं। उनके यहां कोई रिश्तेदार आया था, जिसे छोड़ने के लिए शुक्रवार की सुबह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर गई थीं। जब ट्रेन स्टेशन पर आई तो भीड़ हो गई। अनीता रिश्तेदार को ट्रेन में चढ़ाने लगीं। इसी दौरान किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले की चेन खींच ली। उसने जीआरपी और आरपीएफ में शिकायत की है। जीआरपी एसओ लक्ष्मीनारायण का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। चेन उड़ाने वाले की तलाश की जा रही है।