सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर एक युवती से रेलकर्मी ने छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर जीआरपी ने रेलकर्मी को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई की बजाए जीआरपी कर्मचारी का बचाव कर रही है। वाराणसी से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से बुधवार को भोर में एक युवती स्टेशन पर उतरी। प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद एक रेलकर्मी ने उसके साथ छेड़खानी कर दिया। युवती ने विरोध किया और शोर मचाया। यात्रियों की भीड़ जुट गई और जीआरपी के सिपाही पहुंच गए। सिपाहियों ने युवती को समझा-बुझाकर भेज दिया और रेलकर्मी को भटनी थाने ले गए। जीआरपी ने इस मामले में देर शाम तक कार्रवाई नहीं की। भटनी के जीआरपी एसओ अरविंद मौर्य ने बताया कि अभी मैं आया हूं, ऐसी कोई जानकारी नहीं है। दिखवाता हूं।