फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से फाल्ट ढूंढ रहा बिजली विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश सरकार का बिजली देने का दावा रुद्रपुर में पूरी तरह से हवाहवाई साबित हो रहा है। शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण यहां लोगों को महज आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। विभाग हर दिन रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर फाल्ट ढूंढने के नाम पर कटौती कर रहा है। दो दिन से कतरारी से लेकर माहीगंज के बीच हो रहे फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में एक माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त है। वहीं दोआबा में बाढ़ के कारण एक माह से बिजली व्यवस्था चालू नहीं हो पाई। बिजली की कटौती को लेकर लोग प्रदेश सरकार को कोस रहे हैं। यहां लोगों को त्योहारों पर ठीक ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही। मंगलवार को फॉल्ट के कारण लोगों को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। कतरारी के समीप गिरे तार को बनाने के लिए विभाग ने राजू यादव, प्रमोद और अंकित तीन बिजली कर्मचारियों को लगा रखा था, बल्कि यहां दस कर्मचारियों की जरूरत थी। शाम को दो घंटा बिजली मिलने के बाद कट गई। बुधवार की सुबह दो घंटे बिजली मिलने के बाद पूरे दिन बिजली नहीं मिली। नवरात्रि की तैयारी में जुटे लोगों को बिजली नहीं मिलने से परेशान होना पड़ा। हालांकि मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, पर बिजली के अभाव में मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। इस बाबत एसडीओ एके पाल ने कहा कि इमरजेंसी कटौती और फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों को फॉल्ट बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें