फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 गांवों की 20 दिनों से बिजली व संचार व्यवस् था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर,एकौना (देवरिया)। बाढ़ प्रभावित 104 गांवों में 20 दिनों से संचार और बिजली आपूर्ति ठप है। बाढ़ के पानी में पचरूखा का सब स्टेशन डूब जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पानी निकलने के बाद सब स्टेशन के चारों फीडर जल गए।
विज्ञापन

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे दोआबा के 52 गांवों के साथ पचरूखा सब स्टेशन से दोआबा के 52 गांवों सहित कछार के 104 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी भरने से सब स्टेशन करीब 20 फीट डूब गया। दोआबा में पानी में डूबे 40 ट्रासफार्मर जल गए। करीब 95 बिजली के पोल गिर गए। बाढ़ क्षेत्र के सात किलोमीटर के दायरे में बिजली के तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 20 दिन से बिजली की आपूर्ति ठप होने से बाढ़ प्रभावित इलाके में संचार व्यवस्था भी बाधित है। लोगों के मोबाइल से टावर गायब है। मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने से बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोग अपनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोग परेशान हैं। बाढ़ से तार, पोल और ट्रासफार्मर को नुकसान हुआ है। ऐसे में आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है। बाढ़ पीड़ितों ने दोआबा में बिजली आपूर्ति बहाल करने में तेजी लाने की मांग की है। एसडीओ एके पॉल ने कहा कि बाढ़ से सब स्टेशन को काफी नुकसान हुआ है। आपूर्ति बहाल करने में विभाग लगा है। सप्लाई शुरू करने में दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें