फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसिली नाले में डूबने से बीएड छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैना/मगहरा। कसिली नाले में डूबने से बीएड छात्र की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ डुमरियां कोल गांव मित्र से मिलने आया था। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मित्र को बचाने के चक्कर में एक दोस्त की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांववालों और गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे सलेमपुर के ठाकुर गौरी गांव निवासी धर्मात्मा सहाय दोस्त सत्यप्रकाश यादव और भटनी निवासी उपेंद्र के साथ बाइक से डुमरिया कोल गांव में दोस्त मनीष यादव से मिलने गया था। लोगों की मानें तो दोस्तों के साथ धर्मात्मा नाले में नहाने लगा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसे डूबता देख सत्यप्रकाश और उपेंद्र ने शोर मचाया। तब तक मनीष भी गांव के कुछ लोगों के साथ पुल पर आया। दोस्त को डूबता देख मनीष भी पानी में कूद गया। तेज बहाव में वह भी बहने लगा। गांववालों ने मनीष को किसी तरह बचाया, लेकिन धर्मात्मा का पता नहीं चल सका। यह खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ पुल पर जुट गई। उसके पिता रामसहाय भी आ गए। वह मूर्छित हो जा रहे थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां मालती देवी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें