एकौना। तिघरा मराछी बांध में शनिवार की सुबह रिसाव होने लगा। गांव में दहशत फैल गई। पूरा गांव खांची, कुदाल लेकर दौड़ पड़ा। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद रिसाव को रोक पाए। जब राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद निरीक्षण करने पहुंचे तो सिंचाई विभाग की शिकायत की। गांव के लोगों ने बताया कि सिंचाई विभाग के अभियंता बंधों पर झांकने तक नहीं आते। बंधों में रिसाव को रोकने के लिए पूरा गांव खुद प्रयास कर रहा है। राज्यमंत्री ने अवर अभियंता को पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। गांव वालों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यमंत्री ने मांझा नरायन, नरायनपुर, भीमसेन माझा, भेलऊर आदि गांव में कटान स्थलों का निरीक्षण किया।