फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलें

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी नहीं हो सका है। इसके चलते प्रशिक्षुओं के समक्ष भविष्य की चिंता सता रही है। नवंबर में शिक्षक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है। ऐसे में जिले के 550 प्रशिक्षु आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। सीएम को संबोधित मांगपत्र बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ ने मुख्य राजस्व अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

डॉयट रामपुर कारखाना में 200 प्रशिक्षु अध्ययन कर रहे हैं, जबकि 350 प्रशिक्षु निजी बीटीसी कॉलेज के हैं। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। डीएम सुजीत कुमार की गैर मौजूदगी में मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज सिंह से मिले। जिलाध्यक्ष आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष-2014 बैच के अभ्यर्थी हैं। दो साल में डिग्री मिलती है, लेकिन तीन वर्ष पूरा हो चुका है। अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि नवंबर में शिक्षक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है, लेकिन चतुर्थ यानी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय से परीक्षा नहीं शुरू हुई तो हम लोग नौकरी हासिल करने से वंचित हो सकते हैं। इस दौरान विकास, पुनीत, सौरभ, मनंजय, विश्वजीत, राधाकृष्ण, ममता, स्नेहा, प्रियंका, नंदिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें