फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु से प्रमुख सचिव ने लिया बाढ़ का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। घाघरा में उफान के चलते तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। बाढ़ का पानी गांवों में घुसने को बेताब है। प्रमुख सचिव ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने कपरवार के उग्रसेन सेतु पहुंचे। करीब 10 मिनट तक पुल पर पहुंचे लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

गुरुवार को बरहज क्षेत्र में प्रमुख सचिव के पहुंचने की सूचना पर सरकारी अफसर अलर्ट थे। आनन-फानन में थानों आदि पर साफ-सफाई कराया गई। दिन में करीब 12.30 बजे प्रमुख सचिव मनोज सिंह लाव-लश्कर के साथ उग्रसेन पुल पर पहुंचे। अधिकारी के आने की जानकारी होते ही स्थानीय लोग भी आ गए। प्रमुख सचिव ने एसडीएम अरुण सिंह को बाढ़ से निपटने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने परसियां, विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम, कटइलवा, संगम तट आदि गांवों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें