भटनी। निवर्तमान चेयरमैन पर जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश डाल रही है। अभी तक वह पकड़ से दूर है। सत्ता पक्ष के कुछ नेता बदमाश की मदद में पैरवी कर रहे हैं। घायल चेयरमैन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हतवा वार्ड निवासी हिस्ट्रीशीटर अमानत उर्फ मुन्ना और निजामुद्दीन के बीच मारपीट हो रही थी। बीचबचाव करने गए चेयरमैन विजय गुप्ता पर हिस्ट्रीशीटर टूट पड़ा। भीड़ जुटी तो वह घर में छिप गया और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। आंख पर चोट लगने से चेयरमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने चेयरमैन के हमलावरों पर केस दर्ज किया। जिला अस्पताल में सुधार नहीं होने पर चेयरमैन को रेफर कर दिया। एसओ विजय नारायण ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।