फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में दबिश से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। रजिस्ट्री कार्यालय में पुलिस की छापामारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक बाबू को हिरासत में लेकर चली गई। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच तकरार हुई। इसकी वजह जानने के लिए कर्मचारी काफी देर तक परेशान रहे।
विज्ञापन

देवरिया में दिनदहाड़े एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस सकते में आ गई। छानबीन के दौरान बरहज इलाके के एक युवक का नाम सामने आया। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए सोमवार को सलेमपुर और बरहज के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। नगर के हरैया स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर पुलिस पहुंची और बिना कुछ बताए वहां तैनात एक बाबू को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज कर्मचारियों और पुलिस के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पूरी बात बताई। इसके बाद बाद कर्मचारी शांत हुए। बाबू को कोतवाली लाई पुलिस ने कुछ देर तक पूछताछ की। इसके बाद देवरिया भेज दिया। प्रभारी कोतवाल एसडी भारती ने बताया कि बाबू के बेटे का घटना में शामिल होने की बात सामने आई थी। एसपी के निर्देश पर बाबू को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें