फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के शोषण के खिलाफ कलेकट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। थाने में महिलाओं के शोषण के खिलाफ महिला एकता शक्ति ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि महिलाओं का शोषण नहीं रुका तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि फरियादियों से धन वसूली की जा रही है। थाने से दोषियों को छोड़ दिया जा रहा है। धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। छापामारी सिर्फ उन स्थानों पर होता है, जहां चौथ पहुंचने में देर हो जाती है।
विज्ञापन

महिला एकता शक्ति के बैनर तले महिलाओं की जुटान सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई। प्रदर्शन के उपरांत पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की अध्यक्ष मनू तिवारी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। जिले में आए दिन कोई न कोई घटनाएं हो रही हैं। थाने पर शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। प्रेमशीला ने कहा कि कच्ची शराब का धंधा खूब फल-फूल रहा है। जहरीली शराब पीने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन चेत नहीं रहा है। प्रभावती और गीता ने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के ही लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इंद्रावती और रीना ने चोरी, डकैती, लूट, हत्या, छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान आकांक्षा, दुर्गावती, आसमीना, जुलेखा, कौशल्या, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें