फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं का अपमान सहन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्यसभा सदस्य और सपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा सदन में देवी-देवताओं के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखंड हिंद पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। नरेश अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई। कहा कि देवी-देवताओं पर टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी। सपा नेता नरेश अग्रवाल की आलोचना की गई।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुभाष चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर नरेश अग्रवाल या इनके जैसों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। ऐसे लोगों को इस पावन धरती पर जगह नहीं है। अब हिंदू जनमानस जागरूक हो चुका है। हम भी हिंदुत्व की रक्षा करना जानते हैं। देवी-देवताओं का विरोध करने वाला व्यक्ति सपने में भी जयश्री राम चिल्लाएगा। इस दौरान कमलेश यादव, सत्यम विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, रवि कांत मणि, धीरजपाल सिंह, किशन कुमार, आशुतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें