फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के समाने भाजपा नेता बोले, नहीं सुन रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के स्वागत के दौरान भाजपा नेताओं ने बिजली समस्याओं को प्रमुखता से रखी। अफसरों पर किसी नेताओं की बात नहीं सुनने और बिजली कटौती होने का आरोप लगाया। मंत्री ने इसे गंभीरता से सुना और विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

बलिया से देवरिया जा रहे ऊर्जा मंत्री का बस स्टैंड पर भाजपा नेताओं ने जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद भी उनकी गाड़ी में मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि सलेमपुर और भाटपाररानी में बिजली व्यवस्था लचर है। लगातार बिजली कटौती से जनता बेहाल है। गांवों में जला ट्रांसफार्मर बदलने में कई दिनों का वक्त लग जा रहा है। एक्सईएन और एसी भाजपा नेताओं या आम लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। अफसरों की मनमानी के चलते सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लग रहा है। स्वागत करने वालों में त्रिगुणायक विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल, विनय तिवारी, विकास रौनियार, अजीत पांडेय, रामनयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें