फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ा, देवसिया के समाने कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। कटान से बचाव के लिए बाढ़ खंड विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। घाघरा नदी में पानी बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। इसको लेकर अभी से तटवर्ती गांववालों की चिंता बढ़ने लगी है। नदी ने जिस स्थान पर कटान कर रही है, उसका निरीक्षण पिछले वर्ष लखनऊ से आए विभागीय अफसरों ने किया था। लेकिन आज तक इसे रोकने के लिए ठोस पहल नहीं हो सका।
विज्ञापन

नदी के तटवर्ती गांव वालों को नदियों में पानी बढ़ने से बाढ़ की चिंता सताने लगती है। नदी के किनारे बोई गई फसलें भी डूब जाती हैं। इधर करीब पांच दिनों से घाघरा नदी में पानी बढ़ रहा है। इससे देवसिया गांव के सामने नदी कटान कर रही है। इसकी शिकायत भी लोगों ने बाढ़ विभाग के अफसरों से किया। लेकिन कटान को रोकने के लिए कोई ठोस पहल विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है। पिछले साल लखनऊ से विभागीय अफसर आए और निरीक्षण कर गांव को डेंजर मुहाने पर होने की बात कही। अफसरों ने लाखों रुपये की खर्च से कटान रोकने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था जो झूठा साबित हुआ। नदी में पानी का दबाव बढ़ने पर अफसरों की नींद खुलती है और कटान से बचाव के लिए इंतजाम शुरू करते है। अगर समय रहते विभागीय जिम्मेदार नहीं चेते तो नदी में पानी का दबाव बढ़ने पर तटवर्ती गांव वालों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ सकती है। बाढ़ खंड के जेई नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कटान होने की जानकारी है। इससे बचाव के लिए इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें