फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नेहरू पार्क में लगे 400 केबीए के ट्रांसफॉर्मर में दोपहर को अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इससे सीएचसी और भठवा धर्मपुर वार्ड की आपूर्ति ठप हो गई। इससे बिजली से प्रभावित लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

दो दिन पहले सोहनाग मोड़ पर जला हुआ 400 केबीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की शाम को बदला गया। वहीं सीएचसी के समीप नेहरू पार्क में लगा 400 केबीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास मौजूद दुकानदार और लोगों में हलचल मच गई। लोगों ने सूचना बिजली विभाग और कोतवाली पुलिस को दी। बिजली सप्लाई बंद होने के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा और फायरमैनों ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद तार टूटकर गिरने लगे। संयोग ठीक था कि कोई हादसा नहीं हुआ। लोगों की मानें तो ट्रांसफॉर्मर की एक खूंटी से कई दिनों से तेल टपक रहा था। इसकी शिकायत भी बिजली कर्मचारियों से की गई। लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। जूनियर इंजीनियर रोहितास कुमार ने बताया कि अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर बचा है या फूंक गया है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें