सलेमपुर। प्रशांत की हत्या का राज पुलिस 17 दिन बाद भी पुलिस नहीं खोल सकी। घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीमें आज तक कोई ऐसी जानकारी नहीं जुटा सकीं जिससे कातिल पकड़ा जा सके। गुरुवार को पुलिस ने कोतवाली में तीन महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ की। इसमें कांती की दूसरे पति की मां और जेठ की पत्नी शामिल रहीं।
बनकटा थानाक्षेत्र के ससना गांव निवासी कांती पति हेमंत की मौत के दो साल बाद पड़ोसी युवक दिलीप से कोर्ट मैरिज शादी कर ली। इसके साथ कांती करीब ढाई साल तक अपने इकलौते बेटे प्रशांत को लकर रही। जेठ मुन्ना के दबाव बनाने पर दिलीप मुंबई चला गया और कांती बेटे को लेकर मायके में रहने लगी। लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रहा। 22 मई को कांती अपने बेटे को लेकर भाई की ससुराल आई थी। शादी की प्रशांत की गला दबाकर किसी ने हत्या कर दी। पुलिस इसमें अज्ञात पर केस दर्ज भी किया। लेकिन कांती अपने जेठ पर हत्या का आरोप मढ़ रही है। इस मामले में पुलिस करीब 20 रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ की। लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। कांती के दूसरे पति दिलीप और जेठ मुन्ना को पुलिस घटना के दिन से ही पूछताछ के लिए हिरासत में रखी है। इस मामले में दिलीप की मां, मुन्ना की पत्नी और मां से पुलिस ने घंटों पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि कुछ नई बातें सामने आईं हैं। इस पर जांच शुरू की गई है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि पूछताछ के लिए महिलाओं को बुलाया गया था।