फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बभनी पांडेय रेलवे ट्रैक के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटने से 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को देवरिया मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार और भटनी रेलवे स्टेशन के मध्य बभनी पांडेय गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी नूनखार रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पहले आसपास गांवों के लोगों को मौके पर इकठ्ठा कर शव की पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने इसके बाद शव को कब्जे में लेकर देवरिया मोर्चरी में रखवाया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास शव मिला है। पहचान नहीं होने के कारण शव को देवरिया मोर्चरी में रखवाया गया है। सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें