पोलियों का संदिग्ध मिलने की खबर को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। एकौना के ईश्वरपुरा गांव के एक दस वर्षीय लड़की के पैर में पोलियो के शुरूआती लक्षण मिले है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने को गांव पहुंची। उसने के स्टूल की जांच कर पीजीआई लखनऊ भेजा है।ईश्वरपुरा गांव के जैनुल्लाह की बेटी आसमा के बायां पैर कुछ दिन पहले अचानक काम करना बंद कर दिया। घर वालों को शक हुआ तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। शनिवार को डब्लूएचओ कार्यालय से रूपेश श्रीवास्तव, सीएचसी के एचईओ एलबी चौधरी और डॉ. एके पांडेय ने गांव पहुंच कर लड़की के अंगों की गतिविधियों की जांच की। इस दौरान उसके बाए पैर में कमजोरी पाई गई। चिकित्सक ने कहा कि उसका बायां पैर काम करना बंद कर रहा है। लड़की शारीरिक रूप से भी कमजोर है। उसका स्टूल लेकर पीजीआई लखनऊ जांच को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट पर पीजीआई के एक्सपर्ट की ओपनियन के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। पोलियों के शुरूआती लक्षण में भी मरीज के अंगों की ऐसी ही हरकतें रहती है। उसके हाथ, पैर काम करना बंद कर देते है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने कहा कि अभी पोलियो का मरीज स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जांच रिपोर्ट के बाद भी मरीज की पुष्टि होगी।