फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 65.03 फीसदी पड़े वोट

Tue, 01 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण में चार ब्लॉकों में 65.03 फीसदी वोट पड़े। कई जगहों पर मारपीट की घटनाओं में प्रत्याशी और उनके समर्थक घायल हो गए। प्रशासन ने मतदान केंद्रों के पास हंगामा करने वालों को खदेड़ा। मतपेटिकाओं को देर रात तक ब्लॉक मुख्यालय  पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में 0.81 फीसदी कम वोट पड़े।देवरिया सदर, बैतालपुर, गौरीबाजार और रुद्रपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 364 पदों के लिए 2477 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार की सुबह सात  बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ  बढ़ता गया। मौसम अच्छा होने से बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। युवा, बुजर्ग और महिलाओं में उत्साह देखा गया। बैतालपुर, गौरीबाजार, रुद्रपुर और देवरिया सदर के कई मतदान केंद्रों पर हंगामा और मतदान केंद्रों के पास मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। बैतालपुर के पहाड़पुर में दो प्रत्याशियों में मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई जगहों पर प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाकर हगांमा करने वालों को खदेड़ा। देवरिया सदर के बांकी गांव के बूथ पर युवकों को हंगामा की सूचना पर डीएम पहुंच गईं। इस बाबत  जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि बूथ पर मारपीट की घटनाएं नहीं हुई हैं। कुछ जगहों पर मतदान केंद्र के बाहर मारपीट होने की सूचना है लेकिन इसके बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें